Sat, Mar 7, 2026
26 C
Gurgaon

धारः स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की गर्दन धड़ से अलग

धार, 26 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर में सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। एक युवक की गर्दन धड़ से अलग होकर 80 फीट दूर जा गिरी। पॉलीथिन में लपेटकर दोनों के शवों को अस्पताल ले जाना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार शाम 7 बजे बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर हुई। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान दशरथ (30) के रूप में हुई। वह झगतीपाड़ा पुलिस चौकी सारंगी का रहने वाला था। दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही एएसआई दिनेश सिसोदिया और आरक्षक विक्की कुशवाह मौके पर पहुंचे। फोरलेन कंपनी की एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस को भी बुलाया गया। दोनों शवों को बदनावर सिविल अस्पताल भेजा गया है। मंगलवार सुबह दोनों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories