Thu, Feb 19, 2026
24 C
Gurgaon

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर डिजिटल प्रेस क्लब ने महादलित टोला के बच्चों के बीच पाठ्य और खाद्य सामग्री का किया वितरण

अररिया 30 मई(हि.स.)। हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर डिजिटल प्रेस क्लब की ओर से शुक्रवार को महादलित टोला के बच्चों के बीच पाठ्य और खाद्य सामग्री का वितरण किया।सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए डिजिटल प्रेस क्लब के सदस्यों ने महादलित टोला के सैकड़ों बच्चों के बीच कॉपी, कलम,बिस्किट चॉकलेट आदि का वितरण किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक विकास प्रकाश ने की, जबकि आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष शुभम कुमार एवं उपाध्यक्ष राजीव सिंह की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता संजय मिश्रा ने बच्चों को कॉपी, कलम व चॉकलेट वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर समाजसेवी प्रभु पासवान समेत स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में सरस्वती कुमारी, आंचल कुमारी, पल्लवी कुमारी, अजीत कुमार, शिव कुमार, माला कुमारी, सरिता कुमारी, रवीना कुमारी, राधा कुमारी समेत सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सामग्री दी गई।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर इस आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि पत्रकारिता सिर्फ सूचना देने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्गों की आवाज बनने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories