Fri, Feb 20, 2026
26 C
Gurgaon

बिजनौर में डीएम ने परिषदीय विद्यालयों की समीक्षा की, ऑपरेशन कायाकल्प पर सख्ती से अमल के निर्देश

सर्दी में बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों पर विशेष जोर

बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में परिषदीय विद्यालयों के पठन-पाठन और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अहम निर्देश दिए गए।

डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए कि सभी स्कूलों में अध्यापक और अभिभावकों की बैठक आयोजित की जाए, ताकि सर्दी के मौसम में बच्चों को उचित यूनिफॉर्म, स्वेटर और जूते पहनाकर विद्यालय भेजा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी बच्चा बिना सर्दी से बचाव के स्कूल नहीं आना चाहिए। साथ ही शासन द्वारा भेजी जाने वाली धनराशि समय पर अभिभावकों के खातों में पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

पीएम श्री योजना और मेधावी छात्रों पर फोकस

डीएम ने पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों की निगरानी के लिए ब्लॉक, तहसील और तकनीकी सदस्य वाली संयुक्त टीम गठित करने को कहा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर मेधावी छात्रों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात भी कही गई, ताकि जिले का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन हो सके।

ऑपरेशन कायाकल्प के मानकों की समीक्षा

बैठक में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, बिजली, रैंप, खेल सामग्री और पुस्तकालय जैसी सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को शेष कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories