पर्वतारोही डा. हर्षवंती बिष्ट को 2025 का केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार

0
345

डा. हर्षवंती बिष्ट को 2025 का केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार

गोपेश्वर, 26 सितंबर। प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं शिक्षाविद डा. हर्षवंती बिष्ट को 2025 के केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें गंगोत्री क्षेत्र में भोजपत्र वनों के संरक्षण और नए भोज वन विकसित करने के उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है।

यह पुरस्कार 2014 से चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र की ओर से चिपको आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. केदार सिंह रावत की याद में दिया जाता है। चयन समिति के सचिव मंगला कोठियाल ने बताया कि डा. बिष्ट नंदा देवी शिखर पर आरोहण करने वाली पहली भारतीय महिला और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पर्वतारोही हैं।

डा. बिष्ट ने उत्तरकाशी के उच्च हिमालय क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान, भोजपत्र वृक्षों का संरक्षण और नए भोजवन विकसित करने के साथ चार दशकों से अधिक समय तक हिमालयी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

पुरस्कार के तहत डा. बिष्ट को प्रशस्ति-पत्र, अंगवस्त्र और नगद राशि प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here