मणिपुर पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार

0
382

मणिपुर पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार

इंफाल, 26 सितंबर। मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व जिले में मादक पदार्थ की बड़ी बरामदगी करते हुए 38 वर्षीय मीसनाम गीतचंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पोरोमपत थाना क्षेत्र के खुरई साजोर लेइकाई से हिरासत में लिया गया।

छापेमारी में पुलिस ने 23,304 ट्रामाडोल टैबलेट, 1,390 नाइट्रापाल टैबलेट और 1,383 बोतल बेरकोडेक्स सिरप जब्त किए। अधिकारियों का कहना है कि यह बरामदगी राज्य में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी कार्रवाई में महत्वपूर्ण कदम है। तस्करी के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस अभियान में स्थानीय नागरिक संगठनों ने भी पुलिस की सहायता की। इसी प्रकार, 24 सितंबर को मणिपुर पुलिस ने काकचिंग जिले में 400 लीटर डीआईसी शराब जब्त की, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और राज्य में सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here