Sat, Feb 7, 2026
14 C
Gurgaon

नशा तस्कर मुठभेड़ में घायल, कार से नशे के कैप्सूल बरामद

हरिद्वार, 17 जनवरी (हि.स.)। पथरी थाना पुलिस और उत्तर प्रदेश के एक नक्शा तस्कर के बीच गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में नशा तस्कर काे गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नशा तस्कर की कार से बड़ी मात्रा में नशे के कैप्सूल बरामद हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान सुभाषगढ तिराहे के पास एक सफेद स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा करने पर चालक द्वारा पुलिस पर गोली चलायी गयी। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल कार का पीछा किया तो बदमाश कासमपुर रोड से कच्ची सड़क की ओर कार ले गया। । कार कच्चे रास्ते में कीचड़ मे फंस गयी तो बदमाश पुलिसकर्मियों पर फायर कर खेतों में भागा। जवाबी फायर में बदमाश के पैर पर गोली लगी है,

जिसको जिला अस्पताल भेजा गया । वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम बिट्टू पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम जटोला दामोदरपुर थाना, देवबंद- उतर प्रदेश बताया। आरोपित से एक तमंचा 315 बोर तथा कारतूस बरामद हुआ, जबकि कार से 936 नशे के कैप्सूल बारमद हुए।

पुलिस कप्तान ने अनुसार आरोपित बिट्टू एक शातिर नशा तस्कर है, जिस पर हरिद्वार जिले में अलग अलग थानों में 13 से अधिक अपराधिक मुकदमे कायम है। बीती रात भी वह नशे के कैप्सूल की आपूर्ति करने हरिद्वार आया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories