पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 71 किलो गांजा बरामद, तस्कर कोहरे का फायदा उठाकर फरार

पुलिस ने कार्रवाई कर बरामद किया 71 किलो गांजा

पूर्वी चंपारण। जिले के बॉर्डर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर बुधवार अहले सुबह जितना थाना पुलिस ने छापेमारी कर 71 किलोग्राम गांजा बरामद किया। हालांकि घने कोहरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा पांच बंडलों में था, जिसे तस्कर बैग में भरकर पीठ पर लादे हुए पैदल ले जा रहे थे। तस्करों की संख्या करीब पांच बताई जा रही है। सभी तस्कर जितना सड़क होते हुए जैसे ही बनकटवा गांव के पास बरगद के पेड़ के नजदीक पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

पुलिस की आवाज सुनते ही तस्कर बैग छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले। उस समय क्षेत्र में अत्यधिक कोहरा छाया हुआ था, जिसका लाभ उठाकर सभी आरोपी फरार हो गए।

एफआईआर दर्ज, जांच जारी

जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के साथ नागा कुमार, रंजीत कुमार और विनायक कुमार भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories