Wed, Apr 1, 2026
20 C
Gurgaon

पूर्वी सिंहभूम में युवक की हत्या, जादू-टोना की आशंका, आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम, 30 सितंबर (हि.स.) – गाढ़ाबासा, गोलमुरी थाना क्षेत्र में सोमवार की मध्यरात्रि 22 वर्षीय युवक अजय बासा उर्फ झंटू की हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हत्या जादू-टोना के काम में बली चढ़ाने के शक में की गई। मृतक अजय अपने मित्र संदीप के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात उसकी लाश घर के बगल वाली गली में मिली।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि शव को एमजीएम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सटीक खुलासा होगा।

मृतक अजय अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और हाल ही में उसके पिता का निधन हुआ था। हत्या की खबर से परिजन और स्थानीय लोग सदमे में हैं। घटना के बाद इलाके में भीड़ जमा हुई और पुलिस ने किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जादू-टोना के नाम पर यह अमानवीय कृत्य समाज में व्याप्त अंधविश्वास और पाखंड की गंभीर समस्या को दर्शाता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories