Mon, Feb 9, 2026
17 C
Gurgaon

बैंक घोटाला केस: ईडी ने यूको बैंक के पूर्व चेयरमैन एसके गोयल को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 मई (हि.स)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूको बैंक के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (एमडी) सुबोध कुमार गोयल को कोलकाता स्थित एक कंपनी से जुड़े 6,200 करोड़ रुपये से अधिक के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के आरोप में गिरफ्तार किया है। विशेष न्यायालय (पीएमएलए) ने गोयल को ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि यूको बैंक के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुबोध कुमार गोयल को पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 16 मई को नई दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। गोयल को 17 मई को कोलकाता स्थि‍त विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 21 मई तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने इस जांच के तहत अप्रैल में गोयल और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापेमारी की थी। एजेंसी ने दावा किया कि यूको बैंक के सीएमडी के रूप में सुबोध कुमार गोयल के कार्यकाल के दौरान सीएसपीएल के लिए बड़ी ऋण सुविधाएं ‘स्वीकृत’ की गईं, जिन्हें बाद में उधारकर्ता समूह ने किसी अन्य काम में लगाया और ‘हेरफेर’ किया। ईडी का आरोप है कि इसके बदले में गोयल को सीएसपीएल से ‘रिश्वत के रूप में बड़ी रकम’ मिली। उसने कहा कि रिश्वत की इस रकम को वैध बनाने के लिए विभिन्न तरीके इस्तेमाल किए गए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories