8 साल से नहीं हुआ चुनाव, आक्रोशित हुए पुरोहित, बोले – परिवार सहित देंगे धरना!

मीरजापुर, 4 जून (हि.स.)। विंध्याचल धाम में आस्था की सेवा में जुटे पंडा समाज के भीतर अब असंतोष की ज्वाला धधकने लगी है। 1953 में स्थापित विंध्य पंडा समाज के चुनाव बीते आठ वर्षों से नहीं हुए, जिससे समाज के पुरोहितों में जबरदस्त नाराजगी है।

पूर्व अध्यक्ष भगवान दतपाठक ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर जल्द चुनाव नहीं कराए गए तो हम अपने परिवार सहित शांति पूर्ण धरना देंगे।

राजन पाठक का कहना है कि पंडा समाज में हर दो साल में चुनाव होते थे, जिससे मंदिर की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनी रहती थी। लेकिन पिछले आठ साल से चुनाव पर “राजनीतिक ताला” लग गया है। उन्होंने इस मामले को आईजीआरएस के माध्यम से जिला प्रशासन के पास उठाया है।

प्रशासन ने कोर्ट का दिया हवाला

प्रशासन का कहना है कि मामला उच्च न्यायालय में है, जहां से चुनाव की अनुमति के लिए अदेय प्रमाण पत्र और निर्विवाद वोटर लिस्ट की शर्त रखी गई है। लेकिन विंध्य विकास परिषद के अनुसार, अभी तक ये दस्तावेज समाज की ओर से प्राप्त नहीं हुए हैं, जिसके चलते चुनाव नहीं हो पा रहा।

पुरोहितों का तर्क – प्रशासन बहाना बना रहा है

पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक ने तीखा सवाल उठाया कि जब विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी ही अदेय प्रमाण पत्र देता है, तो मतदाता से यह क्यों मांगा जा रहा है? उन्होंने दावा किया कि निर्विवाद वोटर लिस्ट पहले ही दे दी गई है, लेकिन प्रशासन जानबूझकर टालमटोल कर रहा है।

संघर्ष का ऐलान

आक्रोशित पुरोहितों ने अब आर-पार की लड़ाई का मूड बना लिया है। यदि जल्द चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो वे परिवार सहित शांतिपूर्ण धरने पर बैठेंगे, जिससे प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories