Fri, Mar 13, 2026
29 C
Gurgaon

पुलिस मुठभेड़ : बदमाश के पैर में लगी गोली, दो ने किया समर्पण

झांसी, 30 जनवरी (हि.स.)। थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस व स्वॉट की सयुंक्त टीम की देर रात एक बार फिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान टोड़ीफतेहपुर के किले का कलश चोरी करने का असफल प्रयास करने वाले शेष तीन बदमाशों को भी पुलिस ने दबोच लिया। इनमें से एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि बीते रोज हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान बुधवार की शाम सूचना मिली कि फरार बदमाश दुगारा के पास कहीं देखे गये हैं। इस पर स्वॉट व थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने बताये गये स्थल पर पहुंचकर तलाश करना शुरू किया। इसी दौरान उन्हें एक मोटरसाइकिल पर तीन सवार भागते दिखयी दिये। रोकने पर उनमें से एक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। इस दौरान हमीरपुर निवासी भागचन्द्र नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं छतरपुर के हरपालपुर निवासी योगेन्द्र उर्फ प्रिंस व हरिश्चंद्र उर्फ रिंकू ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि 21/22 जनवरी की रात टोड़ीफतहेपुर पुलिस के एक एसआई योगेन्द्र सिंह व चौकीदार के साथ किले पर लगे सवा मन सोने के कलश को उतारने का असफल प्रयास करते समय बदमाशों की हाथापायी हुई थी। इसमें दरोगा बुरी तरह घायल हुआ। दरोगा का उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। पुलिस ने मुठभेड़ में एक दिन पूर्व तीन हमलावरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। देर रात शेष तीन को भी दबोच लिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories