Tue, Mar 31, 2026
24 C
Gurgaon

कार व ट्रक की टक्कर में चार की मौत, तीन गंभीर घायल

बाराबंकी, 2 जून (हि.स.)। भोर पहर में रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर में एक सड़क हादसा हो गया। चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस रामनगर सीएचसी ले गई। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मुख्यमंत्री याेगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए उन्हाेंने मृतकाें के प्रति शाेक संवेदना व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन काे माैके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार की सुबह बांदा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ की ओर से गोंडा जा रही अर्टिगा कार को रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर मोड़ अंचल चंचल ढाबे के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को रामनगर अस्पताल ले गई। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। ट्रक और कार की टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए। रामनगर पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। पुलिस की 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया घायलों में एक महिला की पहचान गोंडा निवासी अयान कुरेशी (23) के रूप में हुई है। जबकि बाकी तीन की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories