Fri, Feb 6, 2026
20 C
Gurgaon

मां मनी प्लांट के भट्ठी में विस्फोट, चार मजदूर झुलसे, दाे की हालत गंभीर

रायगढ़, 15 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले अंतर्गत पूंजी पथरा गांव में आज गुरुवार सुबह मां मनी प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया है। संयंत्र में फर्नेस ब्लास्ट (भट्ठी विस्फोट) की घटना के दौरान चार मजदूर झुलस गए, जिनमें दाे की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घायलों में अनुज कुमार (उम्र- 35 वर्ष), सुधीर कुमार (उम्र 47 वर्ष), रामानंद सहनी (उम्र 40 वर्ष) और संजय श्रीवास्तव (उम्र 52 वर्ष) शामिल हैं। आज सुबह सभी मजदूर रोज की तरह अपने काम में लगे थे। इसी दौरान अचानक फर्नेस में धमाका हुआ, जिससे वहां काम कर रहे चारों मजदूर चपेट में आ गए। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के अन्य कर्मचारी भी दहशत में आ गए।

घायलों की पहचान की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चारों मजदूर बिहार के निवासी हैं, जो मां मनी प्लांट में ठेके पर कार्यरत थे। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पूंजी पथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल प्लांट में काम बंद कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन इस बात की जांच कर रहे हैं कि ब्लाॅस्ट किस कारण हुआ और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था? वहीं अन्य मजदूर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories