विदेश दौरे पर गए केंद्रीय मंत्री पवित्र मार्घेरिटा के नवनिर्मित घर में चोरी

0
227

गुवाहाटी, 15 मई (हि.स.)। गुवाहाटी के जया नगर इलाके में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री पवित्र मार्घेरिटा के निर्माणाधीन घर में आज चोरी की घटना सामने आई है। मंत्री के घर में घुसे चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने एयर कंडीशनर की तांबे की तार काट ली और अन्य लोहे की सामग्री भी उठाकर ले गए। जिस वक्त यह चोरी हुई, उस समय विदेश राज्यमंत्री पवित्र मार्घेरिटा विदेश यात्रा पर थे।

चोरी की खबर मिलते ही गुवाहाटी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here