Thu, Mar 12, 2026
25 C
Gurgaon

सिरसा: फर्जी सिम कार्ड गिरोह का फर्दाफाश, 494 सिम बरामद, एक गिरफ्तार

सिरसा, 3 जून (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने बिना आईडी प्रूफ के मोबाइल सिम की खरीद-बेच गैंग के एक सदस्य को 494 चालू सिमों के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई मोबाइल सिम में जियो कंपनी की 219 और बीएसएनएल कंपनी की 275 सिम शामिल हंै। पुलिस ने मामले में सिरसा व दिल्ली निवासी दो अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

सीआईए डबवाली प्रभारी ने मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शुभम निवासी डबवाली जाली दस्तावेजों के आधार पर जारी मोबाइल सिम का धंधा करता है। उसके तार दिल्ली तक जुड़े हुए है। बिना आईडी प्रूफ के चालू सिम को बेचकर वह मोटी कमाई करता है। आरोपी शुभम अलीकां रोड स्थित एक बंद पड़े स्टेडियम के पास सिम बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पाकर सीआईए डबवाली की टीम ने मौके पर दबिश दी और शुभम को धर दबोचा। जांच करने पर उसके कब्जे से चार मोबाइल बरामद हुए, जबकि जियो और बीएसएनल कंपनी के 494 सिम बरामद हुए।

पूछताछ में शुभम ने खुलासा किया कि जिओ कंपनी की सिम वह सिरसा निवासी अंकुश से और बीएसएनएल की सिम दिल्ली निवासी सोनू से खरीदता है। बिना आईडी प्रूफ के चालू सिमों को वह ब्लैक में बेचता है। दूसरे की आईडी पर जारी इन मोबाइल सिमों का असामाजिक तत्वों द्वारा धोखाधड़ी अथवा अन्य आपराधिक वारदातों में इस्तेमाल की आशंका रहती है। आजकल डिजिटल अरेस्ट में भी दूसरे के नाम से जारी सिमों के इस्तेमाल की आशंका रहती है। सीआईए डबवाली द्वारा गिरोह के सदस्य को दबोचकर बड़े खुलासे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस पड़ताल में इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के चेहरे भी बेनकाब होने की संभावना जताई जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories