Wed, Feb 11, 2026
26 C
Gurgaon

लखनऊ विधानभवन के सामने परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया

लखनऊ, 10 जनवरी (हि.स.)। विधानभवन के सामने शुक्रवार को एक युवक ने परिवार संग आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी को सुरक्षित बचा लिया है। हजरतगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर निगोहां निवासी राजकमल रावत अपने ​परिवार को लेकर विधान भवन गेट नंबर चार के सामने पहुंचा। यहां पर उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था, वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोका और हिरासत में लेकर थाने ले आए।

पूछताछ में राजकमल ने आरोप लगाया कि कांटा करौंदी निवासी शहंशाह, इशरत अली और समीर अली ने उनके खिलाफ धारा 307 के तहत एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और साढ़े तीन महीने बाद वह जमानत पर जेल से बाहर आया है। विपक्षीगण उसे और उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। इसी वजह से आज वो अपनी पत्नी पत्नी नीतू कुमारी (27), पुत्री जिया सिंह (06), पुत्र रुद्रांश (03), और पुत्री जियांशी (08) को लेकर आत्मदाह के इरादे से यहां पर आया था।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि पैसों के विवाद में प्रापर्टी डीलर शंहशाह पर राजकमल ने गाेली चलाई थी। अब पीड़ित पर ही परेशान करने का आरोप लगाकर पत्नी व बच्चों संग आत्मदाह करने का आरोपी ने हाईवोल्टेज ड्रामा

रचा है।फिलहाल पुलिस सत्यता काे जानने के लिए मामले की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories