Sun, Feb 15, 2026
14 C
Gurgaon

फरीदाबाद के सभी 877 बूथों पर सुनी जाएगी ‘मन की बात’ : पंकज रामपाल

भाजपा संगठन को मजबूत करने पर जोर

फरीदाबाद, 25 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर शनिवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने की। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और विस्तार योजनाओं पर चर्चा की गई।

877 बूथों पर सुनी जाएगी ‘मन की बात’

जिलाध्यक्ष रामपाल ने कहा कि भाजपा सेवा, संगठन और समर्पण की पार्टी है। कार्यकर्ता निष्ठा और मेहनत से संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने बताया कि इस महीने के अंतिम रविवार 26 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ जिले के सभी 877 बूथों पर सामूहिक रूप से सुनी जाएगी।

‘रन फॉर यूनिटी’ और युवा पदयात्रा

रामपाल ने कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन होगा। इसके अलावा, 19 से 28 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विशेष पदयात्रा और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनका पंजीकरण सरकारी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

‘हर घर स्वदेशी अभियान’ को मिलेगा बल

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को ‘हर घर स्वदेशी अभियान’ को जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश दिए। दुकानों और प्रतिष्ठानों पर ‘हर घर स्वदेशी’ एवं ‘गर्व से कहो स्वदेशी’ के स्टिकर लगाए जाएंगे, ताकि लोग स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित हों।

बैठक में जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, उपाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना, सीमा भारद्वाज, भारती भाकुनी, मुकेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories