फरीदाबाद : खाटू श्याम के भजनों पर भाजपा विधायक ने किया डांस

0
463

फरीदाबाद, 14 मार्च (हि.स.)। फरीदाबाद में श्री खाटूश्याम बाबा के संकीर्तन में बडख़ल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा जमकर नाचते हुए नजर आए। श्री खाटूश्याम बाबा के संकीर्तन का आयोजन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण जोशी के द्वारा गुरुवार देर रात किया गया था। श्री खाटूश्याम बाबा के संकीर्तन में खाटूश्याम बाबा के भजनों पर बडख़ल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा जमकर नाचे। विधायक के नाचने का विडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मौके पर विधायक के साथ उनके समर्थक भी उनके साथ नाचते हुए नजर आए। नगर निगम की नवनिर्वाचित प्रवीण जोशी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर भी पहुंचे। नगर निगम की नवनिर्वाचित प्रवीण जोशी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर भी पहुंचे। नगर निगम की नवनिर्वाचित प्रवीण जोशी के द्वारा आयोजित इस आयोजन में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर भी पहुंचे। दोनों मंत्रियों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। दोनों मंत्रियों ने चुनकर आए भाजपा के पार्षदों को शुभकामनाएं दी और सभी को ईमानदारी से जनता की सेवा करने का आवाहन किया। खाटूश्याम बाबा के संकीर्तन में फरीदाबाद नगर निगम में चुने गए भाजपा के सभी पार्षद भी पहुंचे। सभी पार्षदों ने मंत्रियों से मुलाकात की। फरीदाबाद नगर निगम में इस बार भाजपा के 40 वार्ड में पार्षद बने है। वहीं कांग्रेस का एक तो आजाद पांच पार्षद चुने गए है। धनेश अदलखा फरीदाबाद की बडख़ल विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं। साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में उनको पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा की टिकट काटकर विधानसभा चुनाव टिकट दिया गया। धनेश अदलखा ने पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप के बेटे और कांग्रेस के उम्मीदवार विजय प्रताप को हराया था। करीब पिछले 25 सालों से वह हरियाणा की राजनीति से जुड़े हुए है। धनेश अदलखा पूर्व में हरियाणा राज्य फार्मेसी के चेयरमैन रह चुके है। धनेश अदलखा पर उनके कार्यकाल के दौरान काउंसिल में भष्ट्राचार के आरोप लगे थे। हांलाकि बाद में पूर्व सीएम मनोहर लाल की तरफ से उनको क्लीन चिट मिल गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here