हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा रंगों का त्योहार होली

0
275

भागलपुर, 14 मार्च (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार की शाम होलिका दहन के बाद लोग होली के रंग में पूरी तरह रंग गए। शुक्रवार की सुबह से ही भागलपुर के शहरी क्षेत्रों और गांवों में होली शुरू हो गई। भागलपुर के सभी वार्डों, सड़कों से लेकर गांव की गलियों तक युवा और बच्चे होली में रंग खेलते देखे गए। शहर के विभिन्न वार्डों में छोटे-छोटे बच्चे अपने घर की छतों पर चढ़ कर रास्ते से आने -जाने वालों पर रंग फेंक रहे थे। वहीं सड़कों पर युवा आने-जाने वाले लोगों के अलावा अपने दोस्तों को पकड़ कर रंग डाल रहे थे। इस बार की होली पूर्व के वर्षों से पूरी तरह अलग दिखी। इस बार रंग में पानी का उपयोग बहुत कम लोग किए। अधिसंख्य लोग केवल सूखा रंग लगा कर होली खेले। सबसे खास बात यह रही कि इस बार होली पर्व में सभी वर्ग के लोग आपस में मिल कर होली खेले। यानी इस बार की होली में जाति-पाति का भेदभाव कहीं दिखा नहीं। सब लोग आपस में मिल जुल कर एक दूसरे को रंग लगाए और होली पर्व की बधाई दिए।

दोपहर के एक बजे तक रंग खेलने के बाद शहर के वार्डों के अलावा गांवों में डीजे पर नाचते-झूमते युवा भ्रमण किए। इस दौरान होली गीतों पर नाचते-झूमते युवाओं को देखने के लिए लोग अपने घर की छतों पर चढ़ गए तो गांव ग्रामीण गलियों में निकल गए। भ्रमण के दौरान युवा अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। जिससे देखने वाले लोग भी होली के रंग में रंग जा रहे थे। लगभग दो बजे तक रंग खेलने के का कार्य लोग खत्म कर अपने-अपने घर गए। इसके बाद स्नान ध्यान कर लोगों ने घरों में बने विभिन्न प्रकार के व्यंजन का स्वाद चखा। इसके बाद लगभग चार बजे सभी लोग नए-नए वस्त्र धारण कर अबीर-गुलाल लेकर देव स्थानों की ओर निकल पड़े। जहां देवी-देवताओं को अबीर-गुलाल चढ़ा कर अपने सुखमय जीवन के लिए आर्शीवाद मांगा। इसके बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here