Fri, Feb 13, 2026
12 C
Gurgaon

घीवाढार के लवकुश हत्याकांड में एफआईआर दर्ज,नौ लोग नामजद

-युवक लवकुश की हत्या कर शव को गड्ढे में था छुपाया।-20 दिसबंर को घर से था लापता

पूर्वी चंपारण,16 जनवरी (हि.स.)। जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित घीवाढार पंचायत के गोविंदापुर पासवान टोली के युवक लवकुश हत्या मामले में उसकी मां मुनिया देवी के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें लवकुश के दोस्तों सहित नौ लोगों को नामजद किया गया है।

नामजद एक दोस्त घीवाढार का रहने वाला बताया गया है। उल्लेखनीय है,कि बीते 20 दिसंबर को लवकुश अपनी विधवा मां से दो सौ रूपया मांगकर घर से निकला था। लेकिन उसके बाद घर वह नहीं लौट पाया। मां को अंदेशा था,कि रूपया लेकर कही बाहर मजदूरी करने चला गया होगा।लेकिन मंगलवार को घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर जब ग्रामीण बच्चे घर लीपने के लिए मिट्टी खोदने गए तो निमिया माई स्थान के समीप नहर में कुत्ते एक शव को गड्ढे से नोचते देखा।

बच्चों ने आकर ग्रामीणो को बताया।जिसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीणो ने क्षत विक्षत शव को देखा। ग्रामीण की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे से शव को निकलवाया। शव के बाहर एक हाफ पैंट व चप्पल पड़ा हुआ था। कपड़े व चप्पल से विधवा मुनिया ने अपने पुत्र की पहचान की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेजी थी।

मिली जानकारी के शव बरामदगी के बाद लवकुश के तीन करीबी दोस्त गायब है।पुलिस मामले को दो एंगल से जांच में जुटी है। एक प्रेम प्रसंग में हत्या व दूसरा दोस्तो के साथ नशे करने के दौरान झंझट में हत्या हो जाना। थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक युवक की विधवा मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसमें नौ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस वैज्ञानिक विधि जांच कर रही है।जल्द हत्यारों को पकड़ लिया जायेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories