Mon, Feb 23, 2026
22 C
Gurgaon

सिरसा: जनता पर जबरन कानून थोप रही सरकार: इंदौरा

सिरसा, 3 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा ने लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद वक्फ (संशोधन)विधेयक को पारित किए जाने पर गुरुवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने जबरन इस बिल को पारित कर तानाशाही का उदाहरण पेश किया है। डा. इंदौरा ने कहा कि संशोधन विधेयक में लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि एक कानून कभी दूसरे कानून से ऊपर नहीं हो सकता।

पूर्व सांसद ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह वक्फ संपत्तियों के लिए लाभकारी होने के बजाय नुकसानदेह बताया है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सत्ता के नशे में चूर मौजूदा सरकार तानाशाही नीतियों पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक मुसलमानों को हाशिए पर धकेलने और उनके निजी कानूनों और संपत्ति के अधिकारों को हड़पने के उद्देश्य से बनाया गया एक हथियार है।

आरएसएस, भाजपा और उनके सहयोगियों द्वारा संविधान पर यह हमला आज मुसलमानों पर लक्षित है, लेकिन भविष्य में अन्य समुदायों को निशाना बनाने के लिए एक मिसाल कायम करता है। यह कानून भारत के मूल विचार पर हमला करता है और अनुच्छेद 25ए धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है। पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार ने गिरगिट की भांति रंग बदलने शुरू कर दिए हैं और चहुंओर से जनता को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया है, जिसे देश की जागरूक जनता भी स्पष्ट महसूस कर रही है। आगामी समय में जनता अपने वोट की चोट से सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories