Fri, Mar 20, 2026
17 C
Gurgaon

जर्मनी ने नेशंस लीग क्वार्टरफाइनल में इटली को दी मात

रोम, 21 मार्च (हि.स.)। जर्मनी ने यूईएफए नेशंस लीग क्वार्टरफाइनल के पहले चरण में इटली को 2-1 से हराकर शानदार वापसी की।

दोनों टीमें कई अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से जूझ रही थीं। इटली को सीरी ए के शीर्ष स्कोरर माटेओ रेतेगुई, फेडेरिको दिमार्को और एंड्रिया कंबियासो की सेवाएं नहीं मिल पाईं, जबकि जर्मनी को मार्क-आंद्रे टेर स्टेगेन, काई हैवर्ट्ज और फ्लोरियन वीर्ट्ज के बिना खेलना पड़ा।

मैच के नौवें मिनट में इटली ने बढ़त बना ली जब निकोलो बरेला के शानदार पास पर माटेओ पोलिटानो ने गेंद को खींचा और सैंड्रो टोनाली ने उसे गोल में बदल दिया।

हालांकि, जर्मनी ने अधिक समय तक बॉल पजेशन रखा, लेकिन इटली ने गोल के कई मौके बनाए। 30वें मिनट में टोनाली के जबरदस्त शॉट को गोलकीपर ओलिवर बॉमन ने बचाया। कुछ देर बाद मोइसे कीन ने ऑफसाइड ट्रैप तोड़ा, लेकिन बॉमन ने फिर से उनका शॉट रोक लिया।

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही जर्मनी ने बराबरी कर ली जब जोशुआ किमिच ने एक बेहतरीन क्रॉस देकर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी टिम क्लाइंडिएंस्ट को हेडर के जरिए गोल करने का मौका दिया।

इसके बाद इटली को लगातार दो मौके मिले, लेकिन टोनाली की बैकहील पास पर कीन गेंद को गोल के ऊपर मार बैठे, जबकि रास्पाडोरी के शॉट को बॉमन ने अपने पैर से रोक लिया।

76वें मिनट में जर्मनी ने मैच पलट दिया जब किमिच के कॉर्नर पर लियोन गोरेट्ज़का ने एक और हेडर से गोल दाग दिया।

इटली ने हार टालने के लिए भरपूर कोशिश की, लेकिन बॉमन की शानदार गोलकीपिंग ने जर्मनी को जीत दिलाई।

अब जर्मनी रविवार को डॉर्टमुंड में होने वाले दूसरे चरण में इटली की मेजबानी करेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories