Thu, Mar 19, 2026
18 C
Gurgaon

गोकशी करने जा रहे दो आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुरादाबाद, 25 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद के थाना कटघर क्षेत्र में सोमवार रात गोकशी करने जा रहे दो आरोपित बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात लगभग 9 बजे के आसपास थाना कटघर एसएचओ मूंढापांडे बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर कुछ संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे गिर पड़े। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थाना मूंढापांडे क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी नावेद और अनवर के रूप में हुई है। मौके से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी ने आगे बताया कि मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार आरोपित नावेद और‌अनवर गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। उनके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कटघर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है ताकि गोकशी जैसी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories