Fri, Mar 13, 2026
23 C
Gurgaon

बेलतला बाज़ार में गार्डवाल गिरने से मृतक के परिवार को सरकारी सहायता

गुवाहाटी, 21 मई (हि.स.)। डिमोरिया के बर्बितोली की रहने वाली अंजू रोंगहांग रोंगपी की बेलतला बाज़ार में हुई दुर्घटनाजनित मौत के बाद राज्य सरकार ने उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। बुधवार को पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया है कि मंत्री जयंत मल्ल बरुवा स्वयं बीती रात डिमोरिया के बरबितली पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया।

मंत्री बरुवा ने परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से दो लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर राताबाड़ी के विधायक विजय मालाकार, जिला आयुक्त सुमीत सत्तावान, एजीपी के महासचिव डॉ. तपन दास समेत कई जिला प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को डिमोरिया की अंजू रोंगहांग रोंगपी बेलतला बाज़ार में सब्ज़ी बेचने गई थीं, तभी अचानक गार्डवाल गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह अपने परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य थीं। सरकार ने पीड़ित परिवार को तात्कालिक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सहायता दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories