हमीरपुर में भीषण हादसा! टक्कर के बाद दो डंपर बने आग का गोला, खलासी जिंदा जला

हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मौरंग लेकर जा रहा तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे खड़े दूसरे डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों डंपर आग का गोला बन गए।

खलासी जिंदा जला, चालक गंभीर घायल

हादसे के दौरान डंपर की केबिन में फंसा खलासी आग की चपेट में आ गया और जिंदा जल गया। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।

देर रात हुआ हादसा

घटना बिंवार थाना क्षेत्र के बांधुर-जलालपुर मार्ग की है। जानकारी के अनुसार भेड़ी मौरंग खदान से बालू लेकर जा रहा डंपर देर रात करीब ढाई बजे सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दोनों डंपर आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

मृतक की पहचान नहीं हो सकी

पुलिस ने खलासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने यातायात कराया सामान्य

सीओ आरके पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया था। दोनों डंपरों को हटवाकर मार्ग को फिर से सामान्य कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories