बारात के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, एक युवक की मौत, दो घायल

0
433

हरिद्वार, 21 मई (हि.स.)। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक बारात के दौरान शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ले से बीते रोज एक बारात उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर गई थी, जिसमें मोहल्ले के कुछ युवक भी शामिल थे। बताया गया है कि बारात में मोहल्ले के उन युवकों का दूल्हे के कुछ मेहमान युवकों जो कि हापुड़ से आए हुए बताए गए हैं उनसे विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। बारात भी शाम को वापस लौट आई। बताया गया कि उसके बाद रात करीब दो बजे दूल्हे के हापुड़ निवासी मेहमान युवकों ने पठानपुरा मोहल्ले के युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता मामला बहुत बढ़ चुका था। युवकों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक समर पुत्र समरदराज की मौत हो गई, जबकि ओवैस पुत्र रशीद, सलमान पुत्र समरदराज घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here