Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में निकाला पैदल मार्च

हरिद्वार, 28 मई (हि.स.)। उत्तराखण्ड की धामी सरकार द्वारा रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में स्टेडियम के बाहर चल रहे धरने प्रदर्शन के 7वें दिन जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के बैनर तले सभी कांग्रेसी पैदल मार्च के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संयोजक पूर्व प्रदेश महासचिव वरूण बालियान, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत व महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग , विधायक ममता राकेश और फुरकान अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना कर हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया का अपमान करने का काम कर रही है।

विधायक वीरेंद्र जाती और प्रदेश कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मदन लाल,स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक ने कहा कि भाजपा सरकार के इस फैसले से साफ है कि भाजपा सरकार दलित विरोधी, महिला विरोधी व खिलाड़ी विरोधी हैं। पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि वंदना कटारिया ने हरिद्वार के छोटे से गांव रोशनाबाद से पूरे देश का नाम रोशन किया है। भाजपा सरकार ने देश की बेटी का अपमान करने का काम किया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ नेता ओपी चौहान, तीर्थ पाल रवि, दिनेश कुमार, महेश प्रताप राणा, अरविंद शर्मा एडवोकेट, कैलाश प्रधान, कुंवर सिंह बिष्ट, अक्षय नागपाल, चौधरी करतार सिंह खारी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, इंडिया गठबंधन से सपा नेता चंद्रशेखर यादव, महंत शुभम गिरी, जिलाधृयक्ष साजिद अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस तुषार कपिल, पार्षद हिमांशु गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories