Thu, Mar 5, 2026
30 C
Gurgaon

हरिद्वार की कॉलोनी में घुसा जंगली हाथी, बाइक तोड़ने का वीडियो वायरल

हरिद्वार, 21 फरवरी (हि.स.)। धर्मनगरी हरिद्वार का अधिकांश क्षेत्र जंगल से सटा होने के कारण यहां जंगली हाथियों का आबादी में घुसना आम हो गया है। बीती रात हरिपुरकला कॉलोनी में एक जंगली हाथी घुस आया और जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने रास्ते में खड़ी एक दोपहिया वाहन को तोड़ने की कोशिश की, जिसका वीडियो स्थानीय लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी ने बिना कोई जोर लगाए पहले तो अपनी सूंड से बाइक का कवर हटाया। फिर पैर से बाइक तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि वन विभाग हाथियों को आबादी में घुसने से रोकने का दावा कर रहा रहा है, लेकिन रिहायशी इलाके में इस हाथी की चहलकदमी से सभी दावे हवाई साबित हो रहे हैं।

इस वीडियो के बारे में जब हरिद्वार के रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हाथी का कॉलोनी में आने का वीडियो उनके संज्ञान में आया है। वीडियो देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि वीडियो हरिद्वार की हरिपुर कला क्षेत्र का ही है। हम मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं।

डीएफओ वैभव सिंह ने कहा कि हमारे द्वारा बंबू सोलर फेंसिंग का भी उपयोग हाथियों को रोकने में किया जा रहा है। इसी के साथ कई जगह पर बाउंड्री वाल्स बनाने की भी परमिशन मांगी गई है। वह भी जल्द बन जाएगी, जिससे हाथियों की आवाजाही शहरी इलाकों में कम देखने को मिलेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories