Sat, Feb 7, 2026
16 C
Gurgaon

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमेजन पर 340 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

नई दिल्ली, 27 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रेड मार्क अधिकारों का अतिक्रमण करने पर दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन पर करीब 340 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। जस्टिस प्रतिभा सिंह की बेंच ने बेवरली हिल्स पोलो क्लब की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश जारी किया। हाई कोर्ट के इस फैसले का कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने स्वागत किया है।

हाई कोर्ट ने कहा कि इंटरनेट के जमाने में ट्रेड मार्क और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर एक रेगुलेशन बनाने की जरूरत है। ई-कॉमर्स के बढ़ते दौर में ट्रेड मार्क और बौद्धिक संपदा अधिकारों को नियमित करने के लिए एक कानूनी ढांचा जरूरी है।

हाई कोर्ट ने 12 अक्टूबर, 2020 को अमेजन के प्लेटफार्म पर बेवरली हिल्स पोलो क्लब की तरह के ब्रांड के कपड़ों को बेचने पर अंतरिम रोक लगाई थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान अमेजन की ओर से कोर्ट में समय पर जवाब दाखिल नहीं करने पर हाई कोर्ट ने एकतरफा सुनवाई शुरू की थी।

बेवरली हिल्स पोलो क्लब की याचिका में कहा गया था कि अमेजन इंडिया अपने प्लेटफार्म पर उसके ब्रांड जैसे कपड़ों को बेचकर उसके ट्रेड मार्क अधिकारों के अलावा बौद्धिक संपदा अधिकार का भी उल्लंघन कर रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories