Thu, Feb 19, 2026
14 C
Gurgaon

शव रख हंगामा करने में 16 नामजद सहित 40 पर केस दर्ज

फतेहपुर, 16 मई (हि.स.)। धाता थाना क्षेत्र के हाईवे तिराहा बाईपास पर विगत शनिवार को शव रख कर मार्ग अवरुद्ध करने, पुलिस से अभ्रदता व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने शांति भंग करने वाले 16 नामजद सहित 40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शुक्रवार की रात मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 25 पुरुष व 15 महिलाएं शामिल हैं।

धाता थाना क्षेत्र के बछरौली गांव में विगत माह घटित मारपीट की घटना में घायल शंकरलाल की बीते शुक्रवार इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने इसके अगले दिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगाने के साथ-साथ हंगामा किया था। प्रशासन ने मान मनौवल के बाद भी मार्ग जाम किए रहे। इस दौरान आपात सेवाओं पर असर पड़ा। मार्ग खाली करने के दाैरान भीड़ ने माैजूद पुलिस फाेर्स और प्रशासनिक अधिकारियाें से दुर्व्यवहार किया था।

हंगामा करने वाले लाेगाें के मामले में पुलिस सख्ती से निपटने के लिए कार्रवाई में जुट गई है। प्रकरण में उपनिरीक्षक रामपति सिंह की तहरीर पर हंगामा करने वाली भीड़ के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। थाना प्रभारी अंकुर कैथवास ने बताया कि घटना में उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर 16 नामजद सहित 40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories