Wed, Mar 18, 2026
24 C
Gurgaon

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म ‘हिट 3’ की अच्छी शुरूआत

साउथ भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता नानी इन दिनों अपनी थ्रिलर फिल्म ‘हिट 3: द थर्ड केस’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 1 मई को ‘रेड 2’ और ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘हिट 3’ को दर्शकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, वहीं समीक्षकों ने भी नानी के दमदार अभिनय और फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ की है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए तगड़ी कमाई दर्ज की।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘हिट 3: द थर्ड केस’ ने रिलीज के पहले ही दिन 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और ऐसे में उम्मीद है कि वीकेंड पर ‘हिट 3’ की कमाई में और भी उछाल देखने को मिलेगा।

‘हिट 3: द थर्ड केस’ ने पहले दिन 18 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए नानी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसने उनकी पिछली फिल्म ‘सारिपोधा सानिवारम’ को पीछे छोड़ दिया, जिसने पहले दिन 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। नानी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘दशहरा’ थी, जिसने पहले दिन भारत में 23.2 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। ‘हिट 3’ में नानी के साथ अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी नजर आ रही हैं और शैलेश कोलानू ने फिल्म का निर्देशन किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories