Thu, Mar 26, 2026
28 C
Gurgaon

कार व बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

उमरिया, 23 अप्रैल (हि.स.)। जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के अमरपुर में इंदवार तिराहे के पास कार और बाइक की भिड़ंत में एक

युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, चाची और एक बच्ची गम्भीर घायल हाे गए। घायलों को आनन फानन में ग्रामीणों ने अमरपुर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। घटना के बाद आक्राेशित ग्रामीणाें ने सड़क पर यातायात जाम कर दी है।

ग्राम अमरपुर निवासी युवक शिवम प्रजापति अपनी मां, चाची और एक छोटी बच्ची को बाइक पर बैठा कर अपने घर ग्राम अमरपुर जा रहा था। क्षेत्र के इंदवार तिराहे के पास सुबह साढ़े 9 बजे उसकी बाइक काे सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक शिवम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसकी मां, चाची और एक छोटी बच्ची गम्भीर रूप से घायल हाे गए। ग्रामीणों ने घायलों को आनन-फानन में ऑटो से अमरपुर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केन्द्र के सामने बरही इंदवार मार्ग को जाम कर दिया। कार सतना जिले के रामनगर स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ किसी व्यक्ति की बताई जा रही है।

इस मामले में अमरपुर चौकी प्रभारी एसएन प्रजापति ने बताया कि बाइक और कार का एक्सीडेंट हुआ है, जिसे बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हुए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर यातायात जाम कर दिया है। लाेगाें काे समझाकर कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories