Wed, Mar 18, 2026
29 C
Gurgaon

अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार गंभीर, ओडिशा में नेपाली छात्र की मौत पर जताया शोक

नई दिल्ली, 2 मई (हि.स.)। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी यूनिवर्सिटी में पढ़ रही एक नेपाली छात्रा की दुखद मृत्यु पर भारत सरकार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण को अत्यंत गंभीरता से लेती है। मामले में अब तक की सभी जानकारी संबंधित पक्षों के बीच पारदर्शिता के साथ साझा की जा रही है और सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि पीड़ित परिवार को न्याय और सहायता मिल सके।

मंत्रालय ने बताया कि वह नेपाली अधिकारियों, ओडिशा सरकार और केआईआईटी प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में है ताकि इस मामले में समय पर जानकारी और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हमें केआईआईटी यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर के एक नेपाली छात्रा की दुखद मृत्यु पर गहरा दुख है। इस कठिन समय में हम शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।”

बयान में यह भी बताया गया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली मंत्रालय ने ओडिशा सरकार से संपर्क साधा। ओडिशा सरकार ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान किया है और इस मामले की विस्तृत जांच ओडिशा पुलिस द्वारा की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा की केआईआईटी यूनिवर्सिटी में पिछले ढाई महीने में दो नेपाली छात्राओं की संदिग्ध मौतें हुई हैं। दोनों छात्राएं छात्रावास में मृत मिली थीं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories