Fri, Mar 20, 2026
17 C
Gurgaon

कुवैत–हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षित

मुंबई, 02 दिसंबर (हि.स.)। कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। फिलहाल विमान को आइसोलेशन बे में खड़ा किया गया है और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कुवैत से उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को एक ई-मेल के जरिए बम होने की चेतावनी मिली। यह संदेश दिल्ली हवाई अड्डे के ई-मेल पर प्राप्त हुआ था, जिसके बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया और विमान को डायवर्ट कर मुंबई भेजा गया।

एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। विमान के उतरते ही यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया और उनकी आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

मुंबई एयरपोर्ट पर CISF, एयरपोर्ट पुलिस और बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर विमान की पूरी जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories