Tue, Mar 10, 2026
34 C
Gurgaon

इंदौर दूषित जल मामला: महिला कांग्रेस का सरकार पर गंभीर आरोप, कहा– दोषियों को बचाया जा रहा है

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने इंदौर के भागीरथपुरा दूषित जल कांड को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि इस मामले में 15 लोगों की मौत के बावजूद सरकार असली दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है और सिर्फ दिखावटी कार्रवाई की जा रही है।

रीना बौरासी ने बयान जारी कर कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद सरकार ने कार्रवाई का नाटक किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के महापौर और विभागीय मंत्री की मांग के बावजूद अब तक किसी बड़े जिम्मेदार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए गए ट्वीट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ अपर आयुक्त को हटाना और अधीक्षण यंत्री का विभाग बदलना किसी भी तरह से सजा नहीं है।
उन्होंने कहा, “तबादला कोई दंड नहीं, बल्कि एक प्रशासनिक प्रक्रिया है। 15 लोगों की मौत की जिम्मेदारी तय करने के बजाय सरकार केवल अधिकारियों को इधर-उधर कर रही है।”

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि इस मामले में दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जो पूरे देश के लिए मिसाल बने। उन्होंने कहा कि इंदौर जैसे प्रतिष्ठित शहर की छवि को इस लापरवाही ने देशभर में नुकसान पहुंचाया है।

रीना बौरासी ने कहा कि सरकार की मौजूदा कार्रवाई अधिकारियों को यह संदेश दे रही है कि चाहे कितनी भी बड़ी लापरवाही हो, ज्यादा से ज्यादा तबादला ही होगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की जान से खेलने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories