इजराइल ने गाजा जा रहे मानवीय काफिले को रोका, ग्रेटा थनबर्ग को हिरासत में लिया

0
433

तेल अवीव, 2 अक्टूबर।
गाजा में मानवीय सहायता ले जा रहे द ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला नामक काफिले को इजराइल की नौसेना ने रोका। इस काफिले में 47 छोटे जहाज शामिल थे, जिनमें स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग सहित कई लोग सवार थे।

इजराइल का दावा है कि काफिला युद्ध क्षेत्र के पास जा रहा था, इसलिए उन्हें रास्ता बदलने के लिए कहा गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से इजराइल के बंदरगाह पर ले जाया गया। इजराइली नौसेना ने ग्रेटा थनबर्ग को हिरासत में लिया और उनका सामान लौटाया।

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर यह भी कहा कि हमास और सुमुद फ्लोटिला का उद्देश्य इजराइल को उकसाना था। मंत्रालय ने यह भी बताया कि इजराइल ने इटली और ग्रीस के माध्यम से फ्लोटिला को शांतिपूर्ण तरीके से सहायता पहुंचाने का विकल्प दिया, लेकिन काफिले ने इसे स्वीकार नहीं किया।

इजराइल ने सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया और सभी को सुरक्षित बताया। उनका कहना है कि गाजा में मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए वैकल्पिक और शांतिपूर्ण विकल्प उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here