मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं

0
346

भोपाल, 2 अक्टूबर।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि संघ की स्थापना काल से ही राष्ट्रभक्ति, सेवा, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संघ ने जन-जन में राष्ट्रीय चेतना और दायित्वबोध का संचार किया है और भारत को एक स्वर्णिम और विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के योगदान को भी संघ की इस शताब्दी यात्रा में महत्वपूर्ण बताया।

डाॅ. यादव ने आगे कहा कि इस एक सदी में भारत के भव्य पुनर्निर्माण की नींव, प्राचीर और शिखर पर संघ का प्रकाश हमेशा दृष्टिगोचर होता रहा है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को यह गौरवपूर्ण अवसर साझा करने और संघ की सेवा भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में लिखा, “वन्दे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here