Tue, Mar 24, 2026
30 C
Gurgaon

जबलपुर में प्रयागराज महाकुंभ के तीर्थयात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत, दो की हालत नाजुक, सभी कर्नाटक के

जबलपुर, 24 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज तड़के लगभग साढ़े चार बजे हुए सड़क हादसे में छह महाकुंभ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई गई है। कर्नाटक के यह तीर्थयात्री प्रयागराज के संगम से स्नान कर तूफान गाड़ी (केए 49 एम 5054) से लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्रियों की गाड़ी को जबलपुर जिले के सिहोरा के खितौला थाना अंतर्गत पहरेवा में एक बस ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से तूफान गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। क्रेन की सहायता से शव बाहर निकाले गए। एक्सीडेंट कर बस समेत भागे ड्राइवर को कटनी के पास पकड़ लिया गया है। बताया गया गया है कि तीर्थयात्रियों की गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर दूसरी तरफ की फोरलेन सड़क पर चली गई और प्रयागराज जा रही बस से सीधी भिड़ंत हो गई ।

इस हादसे में तूफान गाड़ी में सवार कई लोगों के शरीर अंगभंग हो गए। एक व्यक्ति का सिर तो एक का हाथ कटकर अलग हो गया। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार सुबह लगभग पांच बजे डॉयल 100 के माध्यम से हादसे की सूचना मिली थी। घायलों को सिहोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories