जयशंकर ने यूरोपीय संघ के नेताओं का स्वागत किया

नई दिल्ली, 28 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक शुरू होने से पहले विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यूरोपीय संघ के नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीयमंत्री पीयूष गोयल और अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

बैठक में हिस्सा लेने पहुंचीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, ”यह वास्तव में सौभाग्य और गर्व की बात है कि मैंने कल महात्मा गांधी के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित कर यह यात्रा शुरू की। किसी भी आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों से ऊपर और परे मेरा मानना ​​है कि यह एक ऐसी संस्कृति है जो भारत और यूरोप के लोगों को एक साथ बांधती है। हमारे पास खेल, कला और साहित्य के लिए एक साझा प्रेम है।”

उन्होंने कहा, ” हमारे छात्र और शिक्षाविद साथ काम करते हैं और अपने ज्ञान को गहरा करते हैं। हमारी कंपनियां दुनिया भर में लगभग बेजोड़ आकार के पैमाने पर एक साथ व्यापार करती हैं। यह सब हमें स्वाभाविक और दीर्घकालिक साझेदार बनाता है । हम रणनीतिक साझेदारी के अपने तीसरे दशक की शुरुआत कर रहे हैं। लेकिन, मेरा मानना ​​है कि आगे जो होने वाला है वह पहले से कहीं अधिक बड़ा है।”

विदेशमंत्री जयशंकर ने एक्स पर कहा, ” अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ दूसरी भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में हिस्सा ले रहा हूं। बैठक में डिजिटल साझेदारी, स्वच्छ और हरित ऊर्जा पहल और व्यापार, निवेश और लचीली आपूर्ति शृंखलाओं में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर चर्चा होगी। विश्वास है कि आज की चर्चा नए आर्थिक, व्यापार और तकनीकी संबंधों में तब्दील होगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories