Sat, Feb 7, 2026
16 C
Gurgaon

जालौन में जल शक्ति मंत्री नून नदी के पुनरुद्धार को लेकर आज करेंगे श्रमदान

जालौन, 13 अप्रैल (हि.स.)। विलुप्त हो रही नून नदी को फिर से नया जीवन देने के लिए जल शक्ति मंत्री रविवार को ग्राम अंडा के पास श्रमदान कार्य का शुभारंभ करेंगे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अपना योगदान इस कार्य में देंगे। इसके लिए तैयारी पहले ही की जा चुकी है।

बता दें कि जिले में स्थित नून नदी को संवारने की कार्ययोजना जिला प्रशासन ने पहले ही तैयार कर ली थी। अब इसको वास्तविक रूप दिया जा रहा है। रविवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पुनरुद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस कार्य में ग्रामीण भी श्रमदान करेंगे। नून नदी की खुदाई और सफाई का कार्य किया जाएगा ताकि इसमें हमेशा पानी बना रहे। इस नदी के पुनरुद्धार का लाभ कई गांवों के किसानों को मिलेगा। किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता रहेगा। नदी में सदैव जल धारा बहती रहे इसके लिए पूरी कार्ययोजना बन चुकी है। जिसका शुभारंभ रविवार को होने जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जल शक्ति मंत्री अंडा गांव के पास पुनरुद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे हैं। इस कार्य को लगातार जारी रखा जाएगा जब तक कि नदी को नवजीवन न मिल जाए।

वहीं, डीएम राजेश कुमार पांडे व एसपी दुर्गेश कुमार ने श्रमदान स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत ग्राम सतोह से निकली नून नदी पर श्रमदान जन सहयोग के माध्यम से किया जाएगा। श्रमदान कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को जल शक्ति मंत्री के द्वारा की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories