Tue, Mar 3, 2026
27 C
Gurgaon

जांजगीर में सड़क रोककर हमला! पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया

जांजगीर में पुलिस की त्वरित कार्यवाही ने सड़क पर हुए हमले के आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। जांजगीर पुलिस कार्रवाई की सराहना स्थानीय स्तर पर की जा रही है। घटना 8 नवंबर की रात की है, जब संजोग कुमार बरेठ अपने साथी लालू उर्फ अंतराम के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। धुरकोट स्थित बिजली ऑफिस के पास चार युवक रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे।

पीड़ित ने पैसे देने से इन्कार किया तो आरोपियों ने रॉड और डंडे से हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं और आरोपी बाइक से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर जांजगीर पुलिस कार्रवाई तेज करते हुए चारों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजी रत्नाकर उर्फ बड़े गुड्डू (40), विरेन्द्र कुमार लशार उर्फ छोटू (29), नंद किशोर मार्चे उर्फ ददुवा (22) और मनोज कुमार रत्नाकर (26), सभी निवासी धुरकोट, के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त रॉड, डंडे और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

सोमवार को चारों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय और टीम की तत्परता की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। जांजगीर पुलिस कार्रवाई यह साफ संदेश देती है कि सड़क पर दबंगई, वसूली और मारपीट जैसे अपराधों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories