Wed, Feb 11, 2026
18 C
Gurgaon

हरियाणा डे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जारी करेंगे ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की पहली किश्त

हरियाणा डे पर महिलाओं के लिए बड़ी सौगात

जींद, 27 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की पहली किश्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक नवंबर को हरियाणा डे के अवसर पर जारी करेंगे। यह योजना राज्य की बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

52 हजार महिलाओं ने किया आवेदन

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, अब तक लगभग 52 हजार महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है। जिला प्रशासन की ओर से लाभार्थियों के पंजीकरण का कार्य तेजी से जारी है। इस योजना के तहत फिलहाल उन परिवारों को शामिल किया गया है जिनकी मासिक आय एक लाख रुपये तक है।

अगले चरण में और परिवार होंगे शामिल

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि आगामी चरणों में एक लाख से 1.80 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को भी योजना के दायरे में लाया जाएगा। इसके लिए फेज-वाइज पंजीकरण की प्रक्रिया चलाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

प्रशासन ने की अपील

डीसी ने बताया कि सभी पात्र महिलाओं को फोन कॉल और सूचना संदेशों के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि पात्र महिलाएं जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूर्ण करें ताकि उन्हें पहली किश्त का लाभ समय पर मिल सके।

कैसे करें आवेदन

महिलाएं नजदीकी सीएससी केंद्रों पर जाकर या ‘लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप’ के माध्यम से स्वयं भी आवेदन कर सकती हैं। ऐप का उपयोग आसान है और इससे घर बैठे पंजीकरण किया जा सकता है। जो महिलाएं इस अवधि में आवेदन करेंगी, वे पहली किश्त में शामिल होंगी, जबकि शेष को अगली किश्त में लाभ मिलेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories