Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

कबीरधाम : साइबर ठगी का भंडाफोड़, मनी ट्रांसफर के जरिए ठगे डेढ़ करोड़ से अधिक रुपये, आरोप‍ित गिरफ्तार

कबीरधाम/रायपुर, 3 जून (हि.स.)। साइबर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए कबीरधाम पुलिस ने मंगलवार को एक आरोप‍ित को गिरफ्तार किया है। आरोप‍ित मोहन लाल जायसवाल, ग्राम सुरजपुरा, थाना बोड़ला, कमीशन के लालच में ऑनलाइन ठगों के लिए मनी ट्रांसफर एजेंट के रूप में काम करता था।

पुलिस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि, मोहन लाल टेलीग्राम के ‘HK Pay’ और ‘AC Pay’ जैसे ग्रुप्स से जुड़कर साइबर अपराधियों के संपर्क में था। उसने अपने और परिजनों के नाम पर बंधन बैंक, डीसीबी बैंक, आईडीबीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में 18 से अधिक खाते खुलवाए। इन खातों के जरिए डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की रकम का लेनदेन किया गया, जो देशभर में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़ी है।

पुलिस के अनुसार, आरोप‍ित घर बैठे पैसे कमाने के लालच में इस अपराध में शामिल हुआ। वह ठगी की रकम अपने खातों में प्राप्त कर अन्य खातों में ट्रांसफर करता था, जिसके बदले उसे कमीशन मिलता था। जब उसके पहले खाते फ्रीज हुए, तो उसने माता-पिता और अन्य परिजनों के नाम पर नए खाते खुलवाए और उसी गतिविधि को जारी रखा। पुलिस चौकी पोंड़ी में आरोप‍ित के खिलाफ अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories