Tue, Feb 17, 2026
28 C
Gurgaon

कैथल में ड्रेन से मिला सूटकेस, अंदर युवती की लाश — गले पर निशान से हत्या की आशंका

ड्रेन में पड़ा सूटकेस बना सनसनी का कारण

हरियाणा के कैथल जिले के गांव सिला खेड़ा के पास मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब ड्रेन में पड़े एक नीले सूटकेस के अंदर युवती की लाश बरामद हुई।

यह सूटकेस सबसे पहले खेतों में काम कर रहे किसानों ने देखा, जिसे कुछ आवारा कुत्ते घसीट रहे थे। पास जाने पर सूटकेस से तेज बदबू आ रही थी, जिसके बाद किसानों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने सूटकेस खोला, अंदर मिली युवती की लाश

मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें लगभग 30 वर्षीय युवती का शव मिला। शव को इस तरह मोड़कर रखा गया था कि वह सूटकेस के अंदर फिट हो जाए।

सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। शव को पहचान के लिए कैथल नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

गले पर मिले निशान, हत्या की आशंका

शहर थाना की एसएचओ गीता ने बताया कि युवती के गले पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत होता है।
पुलिस को सूटकेस के अंदर युवती के दो अन्य कपड़े भी मिले हैं, जिससे साफ है कि शव को छिपाने के इरादे से उसे सूटकेस में रखा गया था।

मृतका के हाथ पर एक टैटू बना हुआ है, जिसकी मदद से पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

आसपास के जिलों में लापता युवतियों की जांच

पुलिस अब आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदा महिलाओं की रिपोर्ट खंगाल रही है।
सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories