Wed, Mar 18, 2026
29 C
Gurgaon

खड़गपुर मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मनाया गया ‘स्वच्छ नीर दिवस’

खड़गपुर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शनिवार को ‘स्वच्छ नीर दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल भर में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विशेष सफाई और निरीक्षण अभियान चलाया गया।

जल स्रोतों की जांच और सफाई

रेलवे प्रशासन ने स्टेशनों, कार्यालयों, अस्पतालों, स्वास्थ्य इकाइयों और रेल कॉलोनियों में जल स्रोतों और आपूर्ति व्यवस्थाओं की गहन जांच की। बालेश्वर, खड़गपुर और संतरागाछी स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता की जाँच के लिए अवशिष्ट क्लोरीन स्तर मापा गया। जल वेंडिंग मशीनें, वाटर कूलर और कोच वॉटरिंग पॉइंट्स का निरीक्षण कर स्वच्छता और पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

‘अमृत संवाद’ कार्यक्रम

खड़गपुर स्टेशन पर अमृत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों ने यात्रियों के साथ संवाद कर ‘वेस्ट टू वेल्थ’ और स्वच्छता पहलों पर चर्चा की। कर्मचारियों को जल स्रोतों की स्वच्छता और हाइड्रेंट पाइपों के रखरखाव के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

सतत जल प्रबंधन

अभियान के तहत वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण की पहल की समीक्षा की गई, ताकि जल संसाधनों का सतत उपयोग सुनिश्चित हो सके। खड़गपुर मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मंडल स्वच्छ जल और सतत जल प्रबंधन के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories