Fri, Feb 27, 2026
27 C
Gurgaon

नेपाली छात्रों से दुर्व्यवहार के मामले में ओडिशा के इंजीनियरिंग कॉलेज से दो सुरक्षाकर्मी बर्खास्त, तीन अधिकारी निलंबित

काठमांडू, 18 फ़रवरी (हि.स.)। भारत के ओडिशा प्रदेश के भुवनेश्वर में रहे कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में रविवार की रात को एक नेपाली छात्रा की आत्महत्या के बाद उत्पन्न तनाव और वहां के सुरक्षाकर्मियों के नेपाली छात्रों के साथ की गई मारपीट और दुर्व्यवहार में शामिल दो सुरक्षाकर्मी को बर्खास्त करने के साथ प्रशासन के तीन अधिकारियों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है।

नेपाली छात्रा की आत्महत्या के बाद स्थानीय पुलिस ने उसी संस्थान के एक छात्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का विरोध कर रहे नेपाली छात्रों के साथ संस्थान के प्रशासन के अधिकारियों ने न सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि सोमवार को एक नोटिस जारी करते हुए तत्काल हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया। इस संस्थान में नेपाल के करीब 1500 छात्र अध्ययन करते हैं।

छात्रों को हॉस्टल खाली करने के निर्देश के बाद उनके साथ वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने मारपीट की घटना। इस मामले काे तूल पकड़ता देख कैंपस प्रशासन ने मारपीट में संलिप्त दो सुरक्षा कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। साथ ही केआईआईटी ने जारी बयान में कहा कि प्रशासन ने नेपाली छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने और गाली गलौज करने वाले हॉस्टल वार्डन सहित तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

इस बयान में बताया गया कि हॉस्टल खाली करने के अपने पहले के निर्णय को वापस लेते हुए सभी नेपाली छात्रों से तुरंत वापस लौटने और अपना अध्ययन जारी रखने की अपील की गई है। भुवनेश्वर और कटक के स्टेशन पर पहुंचाए गए नेपाली छात्रों को वापस लाने के लिए स्थानीय पुलिस ने भी अपील की है। भुवनेश्वर के पुलिस कमिश्नर ने भी सभी नेपाली छात्रों की सुरक्षा की गारंटी लेते हुए उन्हें वापस अपने हॉस्टल में वापस लौटने की अपील की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories