Fri, Apr 3, 2026
26 C
Gurgaon

कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में चालक की मौत

हाथरस, 2 जनवरी (हि.स.)। आगरा रोड पर बरौस टोल प्लाजा के पास गुरुवार तड़के घने कोहरे के चलते तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। वाहनों में मैक्स लोडर, रोडवेज बस और एक कार शामिल थी।

गढ़मुक्तेश्वर की रोडवेज बस और मैक्स लोडर की आमने-सामने टक्कर हुई। कोहरे के कारण दोनों वाहन सड़क पर खड़े हो गए। तभी पीछे से आ रही एक कार बस से टकरा गई। हादसे में मैक्स चालक सुमित कुमार भदूरी (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में बैठे राजकुमार निवासी गीगला और कार सवार मोहसिन निवासी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हाे गए। दोनों को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। बस और कार में बैठे अन्य लोग भी घायल हाे गए। सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 112 सेवा मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान गति धीमी रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories