Sat, Mar 14, 2026
30 C
Gurgaon

नक्सलियों ने लेवी के लिए किया अंधाधुंध फायरिंग, एक मजदूर घायल

लातेहार,05 अप्रैल (हि.स.)।जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़गड़वा गांव के निकट स्थित ईंट भट्ठा और क्रशर के पास शुक्रवार की देर रात पीएलएफआई के नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। इसमें भट्टे में काम कर रहे लोहरदगा निवासी मजदूर अलीम अंसारी को गोली लग गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । चंदवा में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे इलाके की नाकेबंदी करते हुए नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रंगदारी वसूलने के लिए शुक्रवार की देर रात लगभग छह की संख्या में हथियारबंद नक्सली भट्ठा के पास पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग के बाद मजदूरों में भगदड़ मच गई। भागने के क्रम में ही एक मजदूर के कमर में गोली लग गई। इसके बाद नक्सली पत्थर क्रशर के पास पहुंचे और वहां उपस्थित मजदूर तथा अन्य कर्मियों से मोबाइल छीन लिया। नक्सलियों ने वहां भी फायरिंग किया और पीएलएफआई के नाम से एक पर्चा छोड़ कर चले गए।

पर्चा में लिखा हुआ है कि बिना संगठन से बात किया भट्ठा अथवा क्रशर में काम ना करें। इधर नक्सलियों के जाने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायल मजदूर अलीम अंसारी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। डीएसपी अरविंद कुमार ने शनिवार को बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories