Fri, Mar 6, 2026
29 C
Gurgaon

महालया 2025 के साथ बंगाल में दुर्गा पूजा का शुभारंभ, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महालया के साथ बंगाल में दुर्गोत्सव का शुभारंभ

कोलकाता, 21 सितम्बर (हि.स.)। महालया 2025 के साथ ही पितृ पक्ष का समापन और दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो गया। रविवार सुबह से ही कोलकाता और पश्चिम बंगाल के विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पितृ तर्पण किया। बाबू घाट, निमतला घाट और फेरी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों ने तिल, पुष्प और चावल के साथ पितरों का तर्पण कराया।

बिरेंद्र कृष्ण भद्र की आवाज में महिषासुरमर्दिनी पाठ

बंगाल की परंपरा के अनुसार महालया की सुबह पांच बजे आकाशवाणी पर बिरेंद्र कृष्ण भद्र की आवाज में महिषासुरमर्दिनी पाठ का प्रसारण हुआ। इसे सुनकर देवी पक्ष की शुरुआत मानी जाती है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इसी क्षण मां दुर्गा स्वर्ग से धरती पर उतर आती हैं और अपने मायके की ओर प्रस्थान करती हैं। इसके बाद पूरे राज्य में ढाक-ढोल, मंत्रोच्चार और दुर्गा स्तुति के स्वर गूंज उठते हैं।

पंडालों में उत्साह और तैयारियां

कोलकाता सहित पूरे बंगाल में दुर्गा पंडाल सजने लगे हैं और विशालकाय प्रतिमाओं की स्थापना का कार्य तेज़ हो गया है। दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बंगाल की कला, संस्कृति और सामूहिक उत्सव का प्रतीक है। भव्य पंडाल, अनूठे थीम और रोशनी की जगमगाहट देखने के लिए न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों से भी लाखों लोग यहां पहुंचते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories