मोरीगांव में पिकअप की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

0
258

मोरीगांव (असम), 29 मई (हि.स.)। असम के मोरीगांव जिले के गरैमारी इलाके में गुरुवार को एक भयंकर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

एएस–21सी–9995 नंबर की मछली लेकर जा रही बोलेरो पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक (एएस–21डी–8067) को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अंतिम सूचना मिलने तक नहीं हो पाई थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here